LIC New Jeevan Anand Plan in Hindi (Table No. 915) तुलनात्मक

Admin
LIC Jeevan Anand Plan in Hindi Table No 915 अगर आपने यही सर्च किया है या आप एलआईसी जीवन आनंद प्लान हिंदी में पढ़ना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आये हो। हम यहां पर यही बताएंगे कि एलआईसी जीवन आनंद टेबल नंबर 915 LIC Jeevan Anand in Hindi क्या है?  क्या एलआईसी जीवन आनंद प्लान आपको लेना चाहिए या नहीं? तो चलिए शुरू करते हैं 

एलआईसी जीवन आनंद एक बचत करने का और साथ के साथ आपकी जीवन भर की इंश्योरेंस का अच्छा प्लान है जब आपकी पॉलिसी प्रीमियम पेमेंट का समय पूरा भी हो जाता है। उसके बाद भी यह आपकी लाइफ को 100 साल तक कवर करता है। इसीलिए इस प्लान को एंडोमेंट कम Full लाइफ इंश्योरेंस प्लान कहा जाता है।
 
एलआईसी ने LIC Jeevan Anand Plan को 1 फरवरी 2002 को शुरू किया था और इसको 30 सितंबर 2018 को बंद कर दिया गया। 

अब आप सोच रहे होगे कि यह तो अभी भी चल रहा है तो हम यहां पर बता देना चाहते हैं कि उसके जगह पर एलआईसी ने न्यू जीवन आनंद प्लान New Jeevan Anand Yojana को लॉन्च किया है। अब हम आगे आपको न्यू जीवन आनंद प्लान के बारे में ही बताएंगे क्योंकि जो बंद हो गया उसके बात करने का क्या फायदा 

एलआईसी न्यू जीवन आनंद Yojana पुराने एलआईसी जीवन आनंद प्लान से कुछ अच्छा ही है इस प्लान में 100 साल तक आपकी उम्र को कवर किया जाता है। इस प्लान को 9 अक्टूबर 2018 को लांच किया गया था। इस प्लान में आपको बोनस मिलता है। 


LIC New Jeevan Anand Plan in Hindi
LIC New Jeevan Anand Plan in Hindi




LIC Jeevan Anand in Hindi Table No 915

जो व्यक्ति इस प्लान को लेता है तो उसे Sum Assured और Yojana की अवधि तय करनी होती है। व्यक्ति की आयु के हिसाब से और समय से उनके हिसाब से Premium Decide किया जाता है। उसके बाद पॉलिसी होल्डर को पहला प्रीमियम Pay करना होता है और यह प्रतिवर्ष भरना होता है , वह प्रतिवर्ष या अर्धवार्षिक या त्रय मासिक, मासिक किस्तों में भी भर सकता है। 

अगर बीमित व्यक्ति पॉलिसी के पूरे समय तक जीवित रहता है तो उसको मैच्योरिटी का बेनिफिट मिलता है। मैच्योरिटी का बेनिफिट Sum Assured + फाइनल एडिशन बोनस अगर डिक्लेअर किया जाता है तो उसको भी जोड़ दिया जाता है। उसका फाइनल अमाउंट उतना बनता है। यह बीमित व्यक्ति को मेच्योरिटी बेनिफिट के रूप में दे दिया जाता है। 

अगर बीमित व्यक्ति की पॉलिसी चलते टाइम ही मृत्यु हो जाती है तो उसको क्या मिलता? मृत्यु के समय उसके नॉमिनी को Sum Assured + वेस्टीज बोनस मृत्यु की तिथि तक का + फाइनल एडिशन बोनस मिलता है। 

उदाहरण - 35 वर्ष की आयु के Amit, एलआईसी की नई जीवन आनंद योजना खरीदते हैं।
सम एश्योर्ड =  5 लाख
पॉलिसी की अवधि = 20 वर्ष

वार्षिक प्रीमियम सभी करों सहित 30,273 जो 20 वर्षों की पूरी अवधि के लिए देय है।

अन्य अनुमान:

Simple Reversionary Bonus प्रतिवर्ष = रु 45 प्रति 1000 बीमित राशि। इसका मतलब है कि 45 x (5,00,000 / 1,000) =  हर साल 22,500। कृपया ध्यान दें कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि यह समान बोनस दर लागू होगी - यह हर साल अधिक या कम हो सकती है।

Final Addition Bonus  = रु 20 प्रति 1000 बीमित राशि। इसका मतलब है कि 20 x (5,00,000 / 1,000) =  जब पॉलिसी खत्म होती है तो 10,000 रु

केस 1 - योजना के अंत तक अमित जीवित रहे

इस मामले में, बीमित राशि रु 5 लाख का भुगतान Simple Reversionary Bonus और कंपनी द्वारा घोषित किसी भी Final Addition Bonus  किया जाएगा।

वह मिलता है: 20 साल के लिए बीमित रकम + बोनस घोषित किया जाता है। इसका मतलब है कि उसे परिपक्वता राशि रु 5,00,000 + (रुपये 22,500 x 20) + रु। 10,000 = रु 9,60,000 रु
पॉलिसी अवधि के बाद भी जब वह मर जाता है, तब भी उसका नॉमिनी रुपये का बीमित राशि प्राप्त करने के लिए पात्र होगा 5,00,000 है

केस 2 - योजना के 17 वें वर्ष में अमित की मृत्यु हो जाती है

यहां, अमित के नामित व्यक्ति को निहित बोनस और किसी भी अंतिम बोनस के साथ मृत्यु पर बीमा राशि मिलेगी। मृत्यु पर बीमित राशि मूल बीमित राशि का 125% या वार्षिक प्रीमियम का भुगतान मृत्यु तक भुगतान किए गए कुल प्रीमियम के न्यूनतम 105% के अधीन 10 गुना अधिक होगी। 

इसलिए, मूल बीमित राशि का 125% = 125% रु 5 लाख = रु 625, 000
वार्षिक प्रीमियम का 10 गुना = (30, 273 * 10) = रु 302, 730
भुगतान किए गए सभी प्रीमियम का 105% = 105% * (30, 273 * 17) = रु। 540, 373 है।
इसलिए, मृत्यु पर बीमित राशि उपरोक्त विकल्पों में से सबसे अधिक होगी = रु 625, 000
उनके नामांकित व्यक्ति को: मृत्यु लाभ देय = रु। 6,25,000 + रु। (22,500 x 17) + रु। 10,000 =  10,17,500 रु

एलआईसी न्यू जीवन आनंद प्लान New LIC Jeevan Anand Plan की विशेषताएं:-

इस प्लान में बोनस मिलता है जो कि लाभ को ज्यादा कर देता है। प्रीमियम जितने वर्ष की पॉलिसी ली है उतने वर्ष तक भरना पड़ता है

इस पॉलिसी में एडिशनल एक्सीडेंट डेथ ऑफ़ डिसेबिलिटी बेनिफिट राइडर मिलता है जो कि मृत्यु या एक्सीडेंट की स्थिति में मिलता करता है।

संपूर्ण जीवन बीमा योजना -  योजना की परिपक्वता के बाद भी बीमाधारक की मृत्यु तक कवरेज प्रदान करती रहती है।

पॉलिसीधारक को नियमित प्रीमियम भुगतान का विकल्प प्रदान किया जाता है।

परिपक्वता या पहले की मृत्यु पर देय लाभों को बढ़ाने के लिए सरल प्रत्यावर्ती बोनस प्रदान करता है।
 मैच्योरिटी बेनिफिट सम एश्योर्ड + रिजल्ट बोनस है और मृत्यु तक लाइफ कवर जारी रहता है।

पॉलिसी की परिपक्वता के बाद मृत्यु लाभ केवल बीमित राशि है।

पॉलिसी की परिपक्वता से पहले मृत्यु लाभ, बीमित राशि + परिणामी बोनस है।

अतिरिक्त दुर्घटना मृत्यु और विकलांगता लाभ राइडर जो आकस्मिक मृत्यु या विकलांगता के मामले में अतिरिक्त लाभ प्रदान करता है 
पॉलिसीधारक का 70 वां जन्मदिन।

 योजना के तहत ऋण लिया जा सकता है यदि योजना एक आत्मसमर्पण मूल्य प्राप्त करती है।

 प्रीमियम में छूट सम एश्योर्ड के उच्च स्तर को चुनने के लिए और साथ ही सालाना या अर्ध प्रीमियम का भुगतान करने के लिए दी जाती है।

धारा 80 सी के तहत भुगतान की गई प्रीमियम की राशि और दावा राशि यानी मृत्यु या परिपक्वता लाभ के तहत कर छूट आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 10 (10 डी)

पॉलिसी को स्विच करने की अनुमति नहीं है।

LIC Jeevan Anand Plan  में लोन की भी सुविधा भी है

अगर आप वार्षिक किस्त भरते हैं तो आपको रिबेट भी मिलता है। 


Minimum Sum Assured in LIC Jeevan Anand Plan 


न्यू जीवन बीमा आनंद में कम से कम 100000 का Sum Assured जरूरी है। इससे ज्यादा भी ले सकते हैं, लेकिन इससे कम नहीं कर

Maximum Sum Assured in LIC Jeevan Anand Plan


मैक्सिमम सम एश्योर्ड की कोई सीमा नहीं है। 

पॉलिसी टर्म Policy Term 


LIC Jeevan Anand Plan में कम से कम 15 वर्ष की पॉलिसी ले सकते हैं और अधिक से अधिक यह समय 35 वर्ष का हो सकता है। 

Age of Entry in LIC Jeevan Anand Plan


इस प्लान में एंट्री की आयु कम से कम 18 वर्ष होने जरूरी है और अधिक से अधिक आयु 50 वर्ष की हो सकती।

Maturity in LIC Jeevan Anand Plan


 मेच्योरिटी के समय व्यक्ति की आयु अधिक से अधिक 75 वर्ष की हो सकती है। 


Premium Payment Frequency 

 
यह वार्षिक, अर्द्धवार्षिक, त्रैमासिक या मासिक चार प्रकार की फ्रीक्वेंसी है।

 अब बात कर लेते हैं टैक्स बेनिफिट की। 


Tax Benefit in LIC Jeevan Anand Plan



बीमित व्यक्ति जितना भी प्रीमियम भरता है उतनी राशि पर सरकार की तरफ से सेक्शन 80c के अंतर्गत व्यक्ति को टैक्स में छूट मिलती है। यह छूट अधिक से अधिक 1.5 लाख की हो सकती है। 

क्या मैच्योरिटी के समय टैक्स देना पड़ता है? 


LIC Jeevan Anand Plan में मैच्योरिटी के समय आपको जो पैसा मिलता है वह 10D के अंतर्गत छूट प्राप्त है तो आपको मैच्योरिटी के समय पर भी टैक्स में छूट मिलती है। यह  10% तक की हो सकती है। 

बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर जो पैसा मिलता है क्या वो टैक्स रहित है?

 जी हाँ , उस पैसे पर भी सेक्शन 10D के तहत छूट प्राप्त है? 

Surrender Value in LIC Jeevan Anand Plan

 Surrender Value प्रीमियम पेमेंट के 3 वर्ष के बाद ही शुरू होती है। यह तो आप जानते ही हैं। एलआईसी न्यू जीवन बीमा आनंद में भी यह 3 साल के बाद ही शुरू होती है। Surrender Value लेने के लिए आपको पॉलिसी को सरेंडर करना पड़ेगा। मतलब की एलआईसी को पॉलिसी वापस करनी पड़ेगी। 

इस प्लान में Surrender Value बाकी प्लान से ज्यादा होती है। यह कई कारकों पर निर्भर करती है जो कि उसी समय पर एलआईसी नियुक्त करता है। इसमें खासकर कारक होता है कि आपने कितने साल तक प्रीमियम पे किया है

Free Look Period in LIC Jeevan Anand Plan


अगर बीमित व्यक्ति 15 दिन के अंदर इस प्लान से खुश नहीं है या उसे कोई कमी लगती है तो वह पॉलिसी को रिटर्न कर सकता है। इस केस में एलआईसी थोड़ा बहुत खर्चा काटकर जैसे मेडिकल एग्जामिनेशन का आदि खर्चा काटकर बाकी पैसा वापस कर देती है। 


Exclusions in LIC Jeevan Anand Plan


 Suicide यह तो आप जानते ही है कि एक बहुत ही गलत काम है और ऐसा करने पर एलआईसी भी कोई पैसा नहीं देती है। यह 1 साल के अंदर तक ही निर्भर करता है। अगर व्यक्ति 1 साल के अंदर आत्महत्या कर लेता है तो एलआईसी कुछ भी पेमेंट नहीं करेगी। लेकिन अगर यह एक Year के बाद होता है तो जितना प्रीमियम पर किया गया था। उसका 80% बीमित व्यक्ति के नॉमिनी को मिल जाता है। 

अनिवार्य दस्तावेज in LIC Jeevan Anand Plan


एलआईसी जीवन आनंद प्लान को खरीदने के लिए आपको एक Cheque, एक पासपोर्ट साइज फोटो,  आधार कार्ड कोई भी एड्रेस प्रूफ और आयु का प्रमाण पत्र जो की 10th की मार्कशीट आधार कार्ड भी हो सकता है। यह दस्तावेज चाहिए होते हैं। यह लेकर आप अपने एजेंट से संपर्क कर सकते हैं। वह आपसे एक फॉर्म फिल करवाएगा और आपके सिग्नेचर करवाएगा। अगर जरूरत पड़ी है तो आपका मेडिकल भी हो सकता है। यह आयु पर डिपेंड करता है। 


एलआईसी जीवन आनंद प्लान में क्लेम कैसे करें? 


एलआईसी के किसी भी प्लान में क्लेम सेटेलमेंट बहुत आसानी से हो जाता है। सिर्फ आपको आधार कार्ड पैन कार्ड एक फॉर्म NEFT मैंडेट फॉर्म आयु का प्रूफ अपने एजेंट को देना होता है और Death  सैटिफिकेट भी देना होता है। इसके साथ आपको पॉलिसी के ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स पेमेंट की रिसिप्ट एजेंट को देने होते हैं। बाकी सब काम वह खुद ही करा लेता है और 1 महीने के अंदर पैसा आपके अकाउंट में आ जाता है। 

 क्या LIC Jeevan Anand Plan में राइडर की सुविधा है?


 तो इसका सीधा सा जवाब आया। हां, आपको एक्सीडेंटल डेथ और डिसेबिलिटी बेनिफिट राइडर मिलता है जो कि कम से कम ₹100000 का और अधिक से अधिक एक करोड रुपए का हो सकता है। यह राइडर 18 वर्ष से 70 वर्ष की उम्र में ही काम करता है। बीमित व्यक्ति की आयु 70 वर्ष पार होने के बाद यह राइडर्स होते ही खत्म हो जाता है। 



Conclusion


आप एलआईसी का जीवन लाभ प्लान टेबल 936 LIC Jeevan Labh Plan भी पढ़ सकते हैं। अगर आपका उद्देश्य है अधिक से अधिक पैसा जोड़ना है या लाभ प्राप्त करना है तो LIC Jeevan Labh Plan प्लान इससे अच्छा हो सकता है। 

बाकी सभी की अपनी-अपनी जरूरत है। उस के हिसाब से आप प्लान Choose कीजिए। अगर आपको सिर्फ coverage चाइये तो आप सरल जीवन बिमा योजना भी पढ़ सकते हैं 

 अगर आपको हमारी LIC New Jeevan Anand Plan पोस्ट अच्छी लगी हो तो किसी जरूरतमंद के साथ भी शेयर कीजिए हो सकता है। आपके द्वारा शेयर करने से किसी का ज्ञान बढ़े जाए। धन्यवाद!

Tags
To Top