इंडिया में ऑनलाइन मैगजीन बिजनेस!

Admin

How to start Online Magazine Business in hindi


आज इस पोस्ट के माध्यम से हम जानेंगे : How to start Online Magazine Business in hindi , और इंडिया में ऑनलाइन मैगजीन का बिजनेस कैसे करें? ऑनलाइन मैगजीन बिजनेस में क्या लागत आती है अथवा कितना लाभ होता है? जिसे हम कह सकते हैं How to make money by Magazine Business in India?

जैसा कि आप सभी जानते ही हैं। भारत में एक बहुत बड़ी जनसंख्या है जो कि सुबह उठते ही न्यूज़पेपर या मैगजीन पढ़ना चाहती है।

समाज में और उनके आसपास क्या चल रहा है इस चीज को लोग रोज़ जानना चाहते हैं।

इसी के लिए ऑनलाइन मैगजीन का बिजनेस एक बहुत अच्छा माध्यम हो सकता है। आजकल यह काफी लोकप्रिय होता जा रहा है।


ऑनलाइन मैगजीन बिजनेस के फायदे! Benefits of online magazine business.


स्टेबिलिटी!


सबसे पहले तो हम आपको यह बता दें। Online Magazine business एक लंबे समय तक चलने वाला बिजनेस है क्योंकि ऑनलाइन की तरफ दुनिया बढ़ती जा रही है। जैसे-जैसे ऑनलाइन का बिजनेस बढ़ेगा उसी तरह ऑनलाइन मैगजीन का बिजनेस भी पड़ेगा। इसमें सिर्फ आपको आर्टिकल पब्लिश करते रहना होगा।


इंटरेक्शन!


ऑनलाइन मैगजीन बिजनेस का दूसरा लाभ यह है कि इससे लोगों को इंटरेक्शन मिलता है। ऑनलाइन मैगजीन में बीच में दूसरी वेबसाइट के लिंक भी डाल दिए जाते हैं जिससे कि लोग दूसरी साइट पर जाकर अपनी जिज्ञासा को पूरा कर सकें। अगर वीडियो भी लगा दी जाए तो यह आर्टिकल को एक नई ऊर्जा दे देता है।


समाज के लिए लाभदायक!


पारंपरिक मैगजीन में कॉपी पेपर इस्तमाल किया जाता है जिसके लिए पेड़ काटे जाते हैं। ऑनलाइन मैगजीन बिजनेस से पेड़ों को भी बचाया जा सकता है और पर्यावरण को भी। इसीलिए आपको और हमें ऑनलाइन मैगजीन या ऑनलाइन न्यूज़ पेपर पढ़ने की आदत डालनी चाहिए और इसलिए हम तो आपको ऑनलाइन मैगजीन का बिजनेस करने की ही सलाह देते हैं।


कम लागत!


online magazine business करने के लिए लागत तो लगभग ना के बराबर है। इसके लिए आपको एक डोमेन खरीदना होता है और एक वह Web Hosting यह सारा खर्च मिलाकर 2500 तक का हो जाता है। उसके बाद आपको आर्टिकल लिखने है और आपका बिजनेस स्टार्ट हो जाता है।

आगे हम डिटेल में बताएंगे ऑनलाइन मैगजीन बिजनेस को शुरू कैसे किया जाता है?


Online Magazine business in India



How to start an online magazine business in hindi ऑनलाइन मैगजीन बिजनेस को शुरू कैसे करें?


Planning योजना:


किसी भी व्यापार को शुरू करने से पहले प्लानिंग करनी बहुत जरूरी होती है। Planning में यह आता है कि उस व्यापार में कितनी पूंजी लगेगी और कितना समय लगेगा और कितना लाभ हो सकता है।

तो हम आपको यहां बता दें कि इस बिजनेस में लाभ की तो कोई लिमिट ही नहीं है। कुछ लोग तो महीने के 500000 तक कमा लेते हैं।

बिजनेस की लागत हमने आपको बताई है लगभग ₹3000 प्रति वर्ष।


उपभोक्ता की जानकारी प्राप्त करना:



कोई भी बिजनेस करने से पहले आपको यह पता होना चाहिए कि उस बिजनेस के वास्तविक उपभोक्ता कौन है, उनकी क्या रूचि है, उसी प्रकार का प्रोडक्ट बनाएंगे तो आपका बिजनेस चलने से कोई नहीं रोक सकता। ऑनलाइन मैगजीन बिजनेस में उपभोक्ता पाठक होते हैं जो पाठक पढ़ना चाहते हैं, आप उसी तरह के आर्टिकल लिखेंगे तो आपका यह बिजनेस भी जरूर चलेगा।


Competitive प्रतिस्पर्धा :


नियोजन और पाठकों की जानकारी के बाद आपको यह पता करना होता है कि आपके इस बिजनेस मे कौन-कौन से कंपीटीटर हैं।
मार्केट में जब आप यह काम शुरू करोगे तो आपको अपने कंपीटीटर पर नजर रखनी जरूरी होती है। उनके पाठक कहां से आते हैं, क्या पढ़ते हैं उसी तरह के आर्टिकल आपको लिखने चाहिए। ।


फाइनेंस:


किसी भी बिजनेस को स्टार्ट करने से पहले यह देखना बहुत जरूरी होता है कि उस बिजनेस में फाइनेंस कितना लगेगा। मतलब की लागत कितनी लगेगी? इस बिजनेस की लागत तो लगभग ना के बराबर ही होती है। फिर भी आपको अपने पास कुछ पूंजी रख लेनी चाहिए।

चलिए अब आपको बिजनेस शुरू करवाते है।


सबसे पहले आपको Godaddy या कुछ और भी डोमेन की वेबसाइट होती है उस पर जाना है। वहां पर एक अच्छे डोमेन का चुनाव करना है। डोमेन वह नाम होता है जो आप अपनी मैगजीन का रखना चाहते हैं।

इस डोमेन की कीमत 700 से 1200 रुपए तक हो जाती है। यह प्रतिवर्ष रिन्यू (Renew) करवाना होता है। जैसे मेरी साइट का नाम है inhindi.net.in यह एक डोमेन हैं।

इस नाम का चुनाव भी आपको बड़ी समझदारी से करना होता है।


वेब होस्टिंग का चुनाव:



डोमेन खरीदने के बाद आपको एक वेब होस्टिंग की जरूरत होती है क्योंकि Hosting पर ही आपकी सभी फाइलें स्टोर होती है।

फाइल का मतलब है जो भी आप आर्टिकल पब्लिश करते हैं, उसकी एक फाइल बन जाती है। उसको स्टोर करने के लिए इंटरनेट पर स्पेस (space) की जरूरत होती है। उसको ही Hosting कहते हैं। इसके लिए बहुत सी कंपनियां हैं जैसे ड्रीमहोस्ट, हॉस्टिंगर, ब्लू होस्ट आदि।

होस्ट स्पेस की कीमत लगभग ₹2000 तक होती हैं।


टीम तैयार करना:


अब आपने बिजनेस की प्लानिंग भी कर ली। फाइनेंस भी देख लिया। काम स्टार्ट कैसे करना है, वह भी देख लिया। अब आपको एक टीम हायर (hire) करनी है टीम में Writter, एडिटर, फोटो एडिटर, Proof Reader और सेल्स मैनेजर, मार्केटिंग मैनेजर, एप्लीकेशन मैनेजर आदि की जरूरत पड़ेगी।


ऑनलाइन बिजनेस के लिए पहला काम होता है कंटेंट लिखना।


मैगजीन ऑनलाइन हो या ऑफलाइन हो कांटेक्ट तो बहुत ही जरूरी है। यह कंटेंट रोचक होना चाहिए तभी पाठक आपकी मैगजीन को पढ़ने के लिए आएंगे।

ऐसा कांटेक्ट लिखना चाहिए जो पाठको के काम का भी हो और उन्हें मजेदार भी लगे। क्योंकि जितना अच्छा कंटेंट होगा उतने ही आपके पाठक बढ़ेंगे और उतना ही आपका बैंक बैलेंस!

कांटेक्ट देखने के बाद यह कॉन्टेंट प्रूफ ऑपरेटर के लिए जाता है। कंटेंट लिखते समय कई अशुद्धियां हो जाती है। प्रूफ्रीडर उन गलतियों को दूर करता है तथा फिर उसे आगे एडिटर के पास भेज देता है।

अब एडिटर को यह देखना होता है कि यह कंटेंट पब्लिश करने लायक है या नहीं। अगर एडिटर को उसमे कुछ कमी लगती है तो दोबारा से वह इसे लेखक के पास भेज देता है और उसकी कमियां बताता है। फिर लेखक उस कमी को दूर करता है फिर यह प्रूफ्रीडर के पास जाता है और फिर कंटेंट राइटर के पास दोबारा जाता है तो इसी तरह यह कर्म पूरा होने के बाद आपका कंटेंट पब्लिश करने के लिए बिल्कुल तैयार हो जाता है।



फोटो के साथ कंटेंट पब्लिश करना।


अगर मैगजीन में कोई फोटो नहीं होगा तो यह बिल्कुल बोरिंग हो जाएगी। इसीलिए जिस प्रकार का कंटेंट हो हमें उस प्रकार का फोटो भी चाहिए होता है। यह फोटो बिल्कुल भी कॉपीराइट वाला नहीं होना चाहिए।

अपना खुद का फोटो खींचा हुआ होना चाहिए। तभी Reader प्रभावित होते हैं और यह आकर्षक का कारण बनता है। इसके लिए आपको एक फोटोग्राफर हायर करना पड़ता है। फोटोग्राफर जो फोटो क्रिएट (create) करता है, उसको फोटो एडिटर और भी आकर्षक बना देता है। इसीलिए आपको फोटोग्राफर के साथ एक फोटो एडिटर की भी जरूरत होती है। यह दोनों कार्य एक ही व्यक्ति भी कर सकता है।


प्रोटोटाइप करना:



जब आप ऑनलाइन मैगजीन का बिजनेस शुरू करेंगे तो इसके लिए फाइनल स्टेज पर प्रोटोटाइप की जरूरत होती है। यह प्रोटोटाइप पेज का वास्तविक लुक बनाता है। उसके बाद ही आप मैगजीन को बाजार में पब्लिश करेंगे।

आपको ऑनलाइन मैगजीन के लिए कुछ सॉफ्टवेयर की आवश्यकता भी पड़ सकती है। यह बहुत जरूरी नहीं होता। यह आपके काम पर डिपेंड करता है।


अनुमति की आवश्यकता नहीं।


भारत में प्रिंटेड न्यूज़पेपर या मैगजीन पब्लिश करने के लिए रजिस्ट्रार की अनुमति की आवश्यकता होती है। इसमें काफी समय लग जाता है तथा यह एक मुश्किल कार्य होता है। लेकिन ऑनलाइन बिजनेस मैगजीन के लिए आपको किसी प्रकार की अनुमति की जरूरत नहीं होती है। परंतु जिस नाम से आप आपकी वेबसाइट है उस नाम को कोई और कंटेंट क्रिएटर नहीं हो सकता।



How many people do you need for online magazine business? ऑनलाइन मैगजीन बिजनेस के लिए आपको कितने लोगों की आवश्यकता होती है?



हम आपको बता देना चाहते हैं कि ऑनलाइन मैगजीन के लिए आपको ज्यादा नहीं सिर्फ दो या तीन लोगों से भी आपका काम शुरू हो सकता है। जिसमें कोई कंटेंट लेखक, कोई एडिटर एक फोटोग्राफर हो सकता है।

ऑपरेटर का काम आप खुद भी कर सकते हैं। इस प्रकार से 4 से 5 लोगों में आपका कार्य शुरू हो सकता है।

बस यह जरूरी देख ले कि यह सभी लोग आपस में तालमेल बनाकर रखें। एक दूसरे की बात को समझे कोई कमी हो तो उसे आराम से दूसरे को बताएं।

यह काम आप घर से भी शुरू कर सकते हैं।

आप यह भी पढ़ सकते हैं


ऑनलाइन मैगजीन बिजनेस से पैसे कैसे कमाए? How to earn money online business magazine in Hindi?


कार्य कोई भी हो बिजनेस कोई भी हो, आखिर में सभी को पैसे कमाने होते हैं। इसीलिए तो बिजनेस किया जाता है।

अब हम आपको बता देते हैं ऑनलाइन मैगजीन बिजनेस से पैसे कैसे कमाए?

ऑनलाइन मैगजीन बिजनेस की मुख्य कमाई विज्ञापन के जरिए होती है।

जब आपकी मैगजीन पर पाठको की संख्या बढ़ने लगती हैं तो आपको विज्ञापन देने वाले भी संपर्क करेंगे। यह विज्ञापन आप अपने आर्टिकल के बीच में पब्लिश करेंगे और उसी से मुख्य कमाई होती है।

यह विज्ञापन देने के लिए आपको गूगल भी मदद करता है। उस प्रोग्राम का नाम होता है गूगल एड्स! गूगल एड्स के जरिए भी लाखों लोग कमा रहे हैं।

अगर आपकी मैगजीन पर महीने के 100000 पाठक आ जाते हैं तो आप की कमाई लगभग 40 से ₹50000 तक हो सकती है।


लागत Investment in online magazine business


अगर आप अपने पर्सनल लेबल पर मैगजीन का कार्य शुरू करते हैं तो इसमें लगभग ₹3000 तक ही लागत आती है जैसा कि हमने आपको बताया एक डोमेन लेना होता है जो लगभग ₹900 का होता है और एक वेब होस्ट स्पेस लेना होता है जो लगभग ₹2000 प्रति वर्ष के आपसे मिलती है। तो लगभग आपका ₹3000 प्रति वर्ष का खर्चा होता है।

जो आप लोग हायर करते हैं उन्हे प्रति कंटेंट या प्रति फोटो हायर कर सकते हैं या आप एक सैलरी भी रख सकते हैं। हमारी आपको सलाह रहेगी की टीम को कार्य के हिसाब से पेमेंट दे। इस से टीम प्रभावित होती है और ज्यादा से ज्यादा कार्य करने की इच्छा जागृत होती है।



Profit in online magazine business in Hindi


दोस्तों हमने आपको बता ही दिया प्रॉफिट की बात करें तो अगर आप अपने पर्सनल लेबल पर भी यह कार्य करते हैं तो आपको लगभग 40 से ₹50000 प्रति महीना इनकम होने लगेगी। अगर आप अपनी टीम को बड़ा कर देते हैं और ज्यादा से ज्यादा आर्टिकल पब्लिश करने लगते हैं तो कोई भी लिमिट नहीं है। आप ₹5000000 महीना तक भी कमा सकते हैं।

अब यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप इस कार्य को कितने छोटे स्केल पर या कितने बड़े स्केल पर करते हैं। हमारी सलाह यह है कि आप इसे छोटे से स्केल से शुरू कर के बड़े स्केल तक ले जाए। आपको अच्छे विज्ञापन मिलने शुरू हो जाएंगे और आपको अच्छी इनकम भी होनी शुरू हो जाएगी।

चलिए अब आपने शुरू कर लिया है मैगजीन बिजनेस अब इसकी मार्केटिंग भी करना सिखा देते हैं। आप अपनी नई मैगजीन को कैसे प्रमोट करोगे?



पारंपरिक प्रमोशन के तरीके:



इस तरीके में आप अपनी मैगजीन की एडवर्टाइजमेंट न्यूज़पेपर में या रेडियो पर दे सकते हैं जिससे लोगों को पता चल सके कि इस नाम की कोई ऑनलाइन मैगजीन पब्लिश होती है। तभी तो लोग उसे गूगल पर सर्च करेंगे और आपकी मैगजीन पर आएगी। लोग आएंगे तो आपको एडवर्टाइजमेंट मिलेगी। तो आप पैसा कमा पाओगे।



सोशल मीडिया के द्वारा :


आप अपनी मैगजीन के नाम से सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाइए जैसे फेसबुक, ट्विटर, पिनिंटरेस्ट, इंस्टाग्राम आदि पर आप उसी नाम का पेज बनाइए जो आपने पब्लिक किया है उसको वहां पर शेयर कीजिए ताकि सोशल मीडिया से भी आप को ट्रैफिक मिल सके।

अपने रिश्तेदारों को परिवार को दोस्तों को मैगजीन के बारे में बताइए तथा उन्हें भी कहिए कि वह भी इसे शेयर करें।


ईमेल मार्केटिंग के द्वारा भी आप अपनी मैगजीन को प्रचार कर सकते हैं।



ई-मेल id की एक बहुत लंबी लिस्ट होनी चाहिये। उन सभी को आपने अच्छी सी मेल (जिसमें आपके आर्टिकल के लिंक हो) करनी होती हैं

जब पाठक अपनी इमेल चेक करेगा तो उसको आपकी मैगजीन के बारे में पता चलेगा तथा उस लिंक पर क्लिक करके वह आपकी मैगजीन पर आएगा और आपकी मार्केटिंग होती रहेगी।



आपने क्या सीखा?


ऑनलाइन मैगजीन बिजनेस कैसे करें? ऑनलाइन मैगजीन बिजनेस की लागत, ऑनलाइन मैगजीन बिजनेस के लाभ। ऑनलाइन मैगजीन बिजनेस को शुरू कैसे करें? How to start online magazine business in Hindi?

तो दोस्तों हम उम्मीद करते हैं। हमने आपको ऑनलाइन मैगजीन बिजनेस के बारे में सभी जानकारी दे दी है। अगर हमसे कुछ रह गया हो तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम आपको जवाब जरूर देंगे। डोमेन और होस्टिंग कहां से खरीदें यह आपके ऊपर निर्भर करता है।

तो जल्दी शुरू करें ऑनलाइन मैगजीन बिज़नस!!



To Top