LIC Jeevan Lakshay Plan 933 in Hindi (with Calculator)

Admin
 LIC Jeevan Lakshay Plan 933 in Hindi  (एलआईसी जीवन लक्ष्य प्लान नंबर 933) अगर आपने यही सर्च किया है तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं क्योंकि यहां इस पोस्ट में हम आपको  LIC Jeevan Lakshay Plan 933 in Hindi के बारे में पूरी जानकारी देंगे। हम बताएंगे एलआईसी जीवन लक्ष्य प्लान क्या है?

 LIC Jeevan Lakshay Plan 933 की क्या विशेषताएं है? और एलआईसी जीवन लक्ष्य प्लान के क्या क्या लाभ है। इस प्लान को लेने के लिए कौन से दस्तावेज की आवश्यकता पड़ती है और एलआईसी जीवन लक्ष्य में मिनिमम सम एश्योर्ड कितना है? पॉलिसी टर्म क्या है तो चलिए शुरू करते हैं? 


LIC Jeevan Lakshay Plan
LIC Jeevan Lakshay Plan



 LIC Jeevan Lakshay Plan 933 in hindi

परिवार और बच्चों के वित्तीय भविष्य की सिक्योरिटी के लिए एलआईसी जीवन लक्ष्य प्लान नंबर 933 सबसे उत्तम प्लान है। इस प्लान में बचत के साथ-साथ जोखिम को बहुत ही बेहतरीन तरीके से कवर किया जाता है। यह एक लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट प्लान है और यह शेयर मार्केट से लिंक नहीं है। मतलब कि शेयर मार्केट के उतार-चढ़ाव का इस प्लान पर कोई असर नहीं पड़ता। आपको इंश्योरेंस करवाते समय जितना प्रीमियम और जितना Sum Assured और जितनी परिपक्व राशि बताई जाती है, उतनी ही मिलती है। 

एलआईसी जीवन लक्ष्य प्लान मार्च 2015 में शुरू हुआ था। 

इस प्लान में अगर किसी बीमा धारक की मृत्यु हो जाती है तो उसके नॉमिनी को उसी वर्ष से वार्षिक आय शुरू हो जाती है। आय बीमित राशि का 10% होती है जो कि हर वर्ष नॉमिनी को मिलती रहेगी और उसी वर्ष से आगे की प्रीमियम भरना भी बंद हो जाता है और भविष्य में जब मैच्योरिटी की तिथि आनी है, Maturity की तिथि पर पूरा बीमित राशि एक साथ मिल जाता है।

 यह प्लान एजेंट के माध्यम से ही लेना पड़ता है क्योंकि एलआईसी जीवन लक्ष्य प्लान ऑनलाइन नहीं मिलता। इसके लिए आपको जीवन बीमा की ब्रांच में संपर्क करना होता है। 

एलआईसी जीवन लक्ष्य प्लान  LIC Jeevan Lakshay Plan 933 की विशेषताएं

जीवन लक्ष्य पॉलिसी में कम से कम बीमित राशि ₹100000 की हो सकती है। इसीलिए कोई भी व्यक्ति इस प्लान को करवा सकता है और इसके बाद 10000 के गुणांक में इसको कितना भी बड़ा सकता है। 

इस पॉलिसी की अवधि 18 से 25 वर्ष तक की है। 

 LIC Jeevan Lakshay Plan 933 में वार्षिक, अर्द्धवार्षिक, त्रमासिक तथा मासिक फ्रीक्वेंसी में भी Premium Payment की जा सकती है। 

प्रीमियम ऑनलाइन भी भरा जा सकता है। 

इस पॉलिसी को लेने के लिए बीमित की आयु 18 वर्ष होनी जरूरी है तथा अधिक से अधिक 50 वर्ष हो सकती है। 

मैच्योरिटी के समय बीमित की अधिकतम आयु 65 वर्ष की हो सकती है। 

बीमित व्यक्ति को परिपक्व राशि के साथ Simple Reversionary Bonus + Final Addition Bonus अगर कोई बनता है तो वह भी मिलता है। यह कम ज्यादा होता रहता है।
 
जितने वर्ष की पॉलिसी ली जाती है उससे 3 वर्ष कम तक प्रीमियम भरना रहता है।

 इस पॉलिसी के साथ आपको एक्सीडेंटल डेथ एंड डिसेबिलिटी का राइडर भी मिल जाता है। 

एलआईसी जीवन लक्ष्य पॉलिसी के लाभ Benefit of  LIC Jeevan Lakshay Plan 933


मैच्योरिटी लाभ Maturity Benefit in LIC Jeevan Lakshay Plan 933 in Hindi


एलआईसी की बाकी सभी पॉलिसी की तरह इसमें भी मैच्योरिटी होने पर आपको मैच्योरिटी की पूरी राशि तथा साथ में Simple Reversionary Bonus + Final Addition Bonus भी मिल जाता है। 

अगर व्यक्ति पॉलिसी की वर्ष पूरे होने तक जीवित रहता है तो उसे यह Maturity Amount  मिल जाती है तो ही तरह एक बचत के लिए अच्छा प्लान है 

मृत्यु लाभ in LIC Jeevan Lakshay Plan 933 in Hindi


अगर बीमित व्यक्ति की पॉलिसी के दौरान मृत्यु हो जाती है तो उसे Simple Reversionary Bonus + Final Addition Bonus मिल जाता है तथा उसके परिवार को अगले ही वर्ष से बीमित राशि का 10% मिलना शुरू हो जाता है और मैच्योरिटी पर पूरी राशि भी मिल जाती है। 

सेक्शन 80C के तहत टैक्स फ्री है। 

एक्सक्लूजन ऑफ एलआईसी जीवन लक्ष्य प्लान
Exclusions of  LIC Jeevan Lakshay Plan 933


दोस्तों इस पॉलिसी में भी आपको जीवन आनंद और जीवन लाभ की तरह ही Exclusions मिल जाते हैं जो कि सुसाइड करने पर 12 महीने के अंदर आत्महत्या करने पर कुछ नहीं मिलता तथा 12 महीने के बाद आत्महत्या की कोशिश , आत्महत्या करने पर जितना प्रीमियम पे किया गया है, उसका 80% वापस मिल जाता है। 


एलआईसी जीवन लक्ष्य प्लान के लिए आवश्यक दस्तावेज  LIC Jeevan Lakshay Plan 933 in Hindi



दोस्तों इस पॉलिसी को लेने के लिए आपको आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र या दसवीं की मार्कशीट, 2 फोटो, फोरम जरूरी है यह सब आप अपने एजेंट को देकर अपना बीमा पॉलिसी करवा सकते हैं और कोई खास फर्क नहीं है। 

एलआईसी जीवन लक्ष्य पॉलिसी की महत्वपूर्ण जानकारी  LIC Jeevan Lakshay Plan 933 in Hindi


अगर इस पॉलिसी में आप 3 वर्ष तक अपनी प्रीमियम भरते हैं तो आपकी पॉलिसी की एक पेड़ वैल्यू बन जाती है।
 

सरेंडर वैल्यू Surrender Value in  LIC Jeevan Lakshay Plan 933 in Hindi


इस पॉलिसी में भी एलआईसी की बाकी सभी पॉलिसी की तरह सरेंडर वैल्यू है जो कि 3 साल के बाद शुरू हो जाती है। जितनी आपने प्रीमियम भरी है उसका कुछ प्रतिशत सरेंडर वैल्यू के रूप में मिल जाता है।
 
अगर आप की पॉलिसी किसी कारण से समाप्त हो गई है तो आप को अधिकतम 2 वर्ष मिलते हैं। उस दौरान आप पॉलिसी का प्रीमियम भरकर इसे दोबारा स्टार्ट कर सकते हैं। ध्यान रहे यह प्रीमियम आपको ब्याज सहित भरना होगा। 

इस पॉलिसी में भी आपको लोन की उस सुविधा मिल जाती है। 

अगर आप वार्षिक किस्त भरते हैं तो आपको 2% का रिबेट मिल जाता है तथा छमाही किस्ते भरने पर 1% का रिवेट मिलता है। 

त्रेमासिक या मासिक किस्त भरने पर कोई रिबेट नहीं मिलता 

Grace Period in  LIC Jeevan Lakshay Plan 933 in Hindi


अगर आप किसी कारण से पॉलिसी को समय पर नहीं भर पाते तो आपको 30 दिन का एक्स्ट्रा समय मिलता है (यदि आप की किस्ते वार्षिक हो)  यदि आप प्रीमियम छमाही भरते हैं तो आपको 15 दिन का ग्रेस पीरियड मिलता है। 

पॉलिसी लेने के 15 दिन तक अगर आपको यह पसंद नहीं आती तो आप पॉलिसी को वापस भी कर सकते हैं।
 

एलआईसी जीवन लक्ष्य प्लान कैसे काम करता है? 

जब बीमा धारक पॉलिसी खरीदता है तो उसे तीन बातें डिसाइड करनी होती है।

Sum Assured in  LIC Jeevan Lakshay Plan 933 in Hindi


 सबसे पहले बीमा धारक को अपना Sum Assured डिसाइड करना होता है। यह कम से कम एक लाख का होना जरूरी है तथा अधिकतम की कोई सीमा नहीं है 

 

पॉलिसी की अवधि in  LIC Jeevan Lakshay Plan 933 in Hindi


बीमा धारक को यह भी डिसाइड करना होता है कि उसे पॉलिसी की अवधि कितनी लेनी है यह 13 से 25 साल हो सकती है। 

प्रीमियम पेमेंट टर्म i LIC Jeevan Lakshay Plan 933 in Hindi


इस पॉलिसी में जितने वर्ष की पॉलिसी ली जाती है उसे 3 वर्ष कम तक प्रीमियम का भुगतान करना होता है।
 
आइए इसे एक उदाहरण से समझते हैं। 

मान लीजिए, नवीन की उम्र 35 वर्ष है और वह जीवन लक्ष्य प्लान को लेता है। नवीन ने Sum Assured ₹200000 का लिया है तथा पॉलिसी की अवधि 25 वर्ष की है तो उसे 22 वर्ष तक ही प्रीमियम का भुगतान करना पड़ेगा। अगर वह वार्षिक भुगतान करता है तो उसे 8645 +  टैक्स जो कि 9034 रुपए बनता है। 

हम मान लेते हैं नवीन ने 4 वर्ष तक पॉलिसी का भुगतान किया है जो कि ₹36136 पर बने हैं। 

क्योंकि उसका Sum Assured ₹200000 का है और नवीन की 4 वर्ष के बाद मृत्यु हो जाती है तो उसके नॉमिनी को Sum Assured का 10% चौथे वर्ष के अंत में मिलना शुरू हो जाएगा। यह 24 साल तक मिलता रहेगा। 

तथा 25 वे वर्ष उसको Sum Assured का 110% जो कि ₹220000 है, वह भी मिलेगे तथा 220000 के साथ Simple Reversionary Bonus + Final Addition Bonus भी मिलता है।

केस - 2 

अगर नवीन कि मृत्यु 15 वर्ष के बाद होती है जब तक वह ₹135510 भर चुका होता है। 

तो उसके नॉमिनी को 15 वर्ष से ₹20000 प्रति वर्ष 24 वर्ष तक मिलते रहेंगे तथा अंत में मतलब 25 साल की उम्र में मतलब 25 साल होने के बाद उसके नॉमिनी को 110% जो कि ₹220000 है, वह भी मिलेंगे तथा 220000 के साथ Simple Reversionary Bonus + Final Addition Bonus भी मिलेगा

केस 3

 अगर नवीन 25 वर्ष तक जीवित रहता है तो उसको टोटल प्रीमियम ₹198748 बनता है क्योंकि Sum Assured ₹200000 का था 
Simple Reversionary Bonus  जो कि ₹49 प्रति 1000 है उसके हिसाब से 25 वर्ष का ₹245000 मिलेंगे तथा फाइनल एडिसन बोनस 200000 + 100000 = ₹300000 है। वह भी मिलेगा। 

फ्री लुक पीरियड Free look Period in  LIC Jeevan Lakshay Plan 933 in Hindi


अगर बीमा धारक पॉलिसी लेने के 15 दिन के अंदर पॉलिसी से खुश नहीं है तो वह इसे वापस भी कर सकता है। इसे फ्री लुक पीरियड कहते हैं। 

Grace Period in  LIC Jeevan Lakshay Plan 933 in Hindi


ग्रेस पीरियड एलआईसी जीवन लक्ष्य पॉलिसी में। वार्षिक प्रीमियम पेमेंट में 30 दिन का ग्रेस Period मिलता है तथा अर्धवार्षिक में यह 15 दिन का होता है। 


लोन Loan in  LIC Jeevan Lakshay Plan 933 in Hindi


इस पॉलिसी में 3 वर्ष की प्रीमियम पेमेंट करने के बाद आप लोन भी ले सकते हैं। 

Rider in  LIC Jeevan Lakshay Plan 933 in Hindi


LIC Jeevan Lakshay पॉलिसी से अतिरिक्त प्रीमियम Pay करके राइडर भी ले सकते हैं जो कि एलआईसी एक्सीडेंटल डेथ एंड डिसेबिलिटी बेनिफिट राइडर तथा  एलआईसी न्यू टर्म इंश्योरेंस राइडर है। 

LIC  jeevan lakshay Premium Calculator 

LIC जीवन लक्ष्य का प्रीमियम चेक करने के लिए आप हमारा LIC प्रीमियम कैलकुलेटर भी प्रयोग क्र सकते है जिसका लिंक है 


LIC प्रीमियम कैलकुलेटर के लिए यहाँ क्लिक करें

Concusion



दोस्तों एलआईसी की और भी पॉलिसी है जैसे न्यू जीवन आनंद पॉलिसी तथा जीवन लाभ  भी पढ़ सकते हैं और अगर सिर्फ आपको रिस्क कवर ही करना है तो अभी एलआईसी की एक नई पॉलिसी आई है जिसका नाम है सरल जीवन बीमा पॉलिसी आप यह भी पढ़ सकते हैं और आप सभी को कंपेयर करके ही प्लान लीजिए। 

अगर आपको हमारी यह है एलआईसी जीवन लक्ष्य पॉलिसी इन हिंदी पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए। धन्यवाद!

Tags
To Top